spot_img

राजधानी में बेटियां सुर​क्षित नहीं

HomeNATIONALराजधानी में बेटियां सुर​क्षित नहीं

रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लड़कियों (CRIME) के साथ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में दिल्ली के आदर्श नगर और पांडव नगर में युवती के साथ अपराध का मामला आया है। जहां पांडव नगर में एक लड़की को कार में खींचने में असफल होने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। वहीं, आदर्श नगर में एक युवती पर दिनदहाड़े चाकू से कई वार किए गए।

भैयाजी यह भी देखे: कांग्रेस की जनअधिकार रैली: कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से की

युवती के साथ पहली घटना दिल्ली के पांडव नगर में हुई। यहां एक लड़की (CRIME)  को कार में खींचने की घटना सामने आई। लड़की के कार में बैठने में असफल होने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एक 19 वर्षीय लड़की को एक युवक ने अपनी कार में खींचने की कोशिश की। जब वह अपनी कोशिश में नाकाम रहा तो उसने लड़की को तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। इस दौरान छात्रा घायल हो गई।

वहीं दूसरी घटना दिल्ली के आदर्श नगर में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती तोड़ने पर युवती पर चाकू से कई वार किए गए। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। हमले के बाद घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरार अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि आदर्श नगर के मजलिस पार्क में 21 साल की लड़की (CRIME)  पर उसके दोस्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा ने चाकू से हमला कर दिया। युवती को चाकू मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। इसके बाद अंबाला पहुंची और टेक्निकल निगरानी के माध्यम से उसका पीछा करते हुए अंबाला से दिल्ली जाते समय मंगलवार तीन जनवरी को उसे दबोच लिया। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है। आगे की जांच चल रही है।