spot_img

कांग्रेस की जनअधिकार रैली: कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से की

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस की जनअधिकार रैली: कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा...

रायपुर। रायपुर में कांग्रेस की जन अधिकार रैली प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने अपने वक्तव्य के दौरान राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से कर दी।

प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंची थी। मैदान में विशाल मंच बनाया गया है। मंत्री सिंहदेव समेत कांग्रेस के तमाम विधायक जन अधिकारी महा रैली में शामिल हो रहे हैं। साल 2023 की शुरुआत में ही ये बड़ा सियासी आंदोलन है। 2 दिसंबर को विधानसभा से आरक्षण विधेयक राजभवन भेजा गया था, अब तक राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं, इसी का विरोध जताने कांग्रेस ने जन अधिकार रैली आयोजित की है। इस महारैली में शामिल होने प्रदेश के कई जिलों से लोग पहुंचे हुए थे।

1 लाख लोगों को जुटाने का दावा

कांग्रेस ने इस रैली में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जन अधिकार महारैली में प्रदेश भर से सर्वसमाज के एक लाख से अधिक लोग आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षड्यंत्र लग रहा है।