spot_img

उत्तर भारत में शीत लहर का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां

HomeNATIONALउत्तर भारत में शीत लहर का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां

दिल्ली। उत्तर भारत में शीत लहर (THAND) का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। हिमाचल में बर्फबारी के चलते कई इलाकों में सड़कें बंद हो गई हैं। मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश और ओला गिरने के आसार हैं।

दिल्ली में सोमवार को पारा 7.6 डिग्री तक गिर गया। यहां पॉल्यूशन के चलते भी परेशानी बढ़ी है। घने कोहरे का असर ट्रैफिक पर पड़ रहा है। यहां कंस्ट्रक्शन वर्क रोकने की हिदायत दी गई है। जम्मू-कश्मीर में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। यहां कई इलाकों में टेम्प्रेचर माइनस 5 तक दर्ज किया गया।

भैयाजी यह भी देखे: कोरोना अपडेट: 24 घंटे में मिले 134 नए संक्रमित

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच रिपब्लिक डे की तैयारियां

साल के पहले वर्किंड डे पर दिल्ली में पारा (THAND) नीचे गिरा। सोमवार को यहां मिनिमम टेम्परेचर 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मैक्सिमम टेम्परेचर 17.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में टेम्परेचर और गिरेगा। मंगलवार को यहां आसमान साफ रहेगा, लेकिन घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा। दिल्ली में सोमवार को एयर क्वालिटी 357 रिकॉर्ड की गई, जो की खराब श्रेणी में आता है। यहां आने वाले कुछ दिनों में एयर क्वालिटी खराब होने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में घने कोहरे के चलते फ्लाइट्स पर असर

मध्यप्रदेश के भोपाल में मंगलवार सुबह घना कोहरा (THAND) छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। खराब मौसम के कारण भोपाल आने वाली एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद फ्लाइट लेट हुईं। इंडिगो की बेंगलुरु फ्लाइट आज कैंसिल करना पड़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे ऐसी ही ठंड के साथ कई शहरों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसकी एंट्री जबलपुर से होगी। यह सिस्टम भोपाल तक एक्टिव रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में 5 दिन तक बर्फीली हवाएं चलने का अलर्ट जारी

यूपी के कई इलाके पिछले 24 घंटे के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर (THAND) की चपेट में रहे। कानपुर सोमवार रात यूपी में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.6°C रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर का तापमान 5°C रहा। कानपुर में 24 घंटे में कानपुर में 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि कड़ाके की ठंड की वजह से नसों में सिकुड़न आ रही है। खून का थक्का जम रहा है। इससे अटैक पड़ रहे हैं। पूरे राज्य में अगले 5 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट है। इस हफ्ते पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। शीत लहर को देखते हुए लखनऊ समेत कई जिलों में 12वीं तक के सभी स्कूल 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

पटना में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 25 मीटर, बढ़ेगी ठंड

बिहार के सभी हिस्सों में 48 घंटे से कोहरे (THAND) का असर है। इससे आवाजाही करने वालों को काफी परेशानी हुई। पटना में सुबह चार बजे विजिबिलिटी 25 मीटर थी और तापमान लगभग छह डिग्री था। इसके चलते पटना समेत कई जिलों में स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।