spot_img

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सैलजा आज लेंगी प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक

HomeCHHATTISGARHप्रदेश कांग्रेस प्रभारी सैलजा आज लेंगी प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सैलजा 26 दिसंबर को राजीव भवन (RAIPUR NEWS) में बैठक लेंगी। यहां होने वाली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहेंगे। सभी को पिछले दिनों उनके द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों, भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी, बूथ पुनर्गठन का विस्तृत प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से लेकर आने को कहा गया है। इस लिहाज से इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भैयाजी यह भी देखे: ट्रांसपोटर के सूने मकान में ग्रिल उखाड़कर चोरी, पुलिस जुटी जांच में

हमारी सरकार ने अधिकार, भाजपा ने दिया भ्रष्टाचार: सैलजा

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा है कि राहुल गांधी (RAIPUR NEWS)  की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में समर्थन मिल रहा है। इसका उत्साह दिख रहा है। उन्होंने भूपेश बघेल की सरकार की तारीफ की और कहा कि हमारी सरकार ने यहां के मूल निवासियों को पहचान दी। उनका अधिकार दिया। सैलजा ने कहा कि हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां कांग्रेस की सरकार फिर बनेगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने केवल भ्रष्टाचार दिया था।

प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा

सैलजा प्रभारी बनने के बाद अपने पहले रायपुर प्रवास के दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल (RAIPUR NEWS)  पर पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं। यहां उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं पहुंचे थे। सैलजा के स्वागत के लिए वीआइपी रोड पर जगह-जगह मंच बनाए गए थे।

जिला व ब्लाक स्तर पर हो सकता है फेरबदल

सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष समेत जिला और विकासखंड स्तर पर पदाधिकारियों के चेहरे बदले जा सकते हैं। प्रदेश में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन फरवरी में है। नवा रायपुर में देशभर के 15 हजार पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके पहले प्रदेश में बदलाव हो सकता है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी को बदलने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज हो गई है।