spot_img

तेंदुए के जबड़े से मासूम को बचाया मां-दादी ने

HomeCHHATTISGARHतेंदुए के जबड़े से मासूम को बचाया मां-दादी ने

बैकुंठपुर। कुंवारपुर रेंज के ग्राम छापरटोला में शुक्रवार देरशाम को तेंदुए (BAIKUNTHPUR NEWS) ने घर में घुसकर दादी-मां के सामने से आठ साल के मासूम को दबोच लिया। इस दौरान मां और दादी के शोर मचाने पर तेंदुआ मासूम को आंगन में छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। तेंदुए के हमले में मासूम के गले में कई जगह गंभीर चोट आई है। मासूम को तत्काल जनकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

भैयाजी यह भी देखे: पंजाब की जेल में पहली बार NIA की रेड

जानकारी के अनुसार महिला फूलमतिया अपने आठ साल (BAIKUNTHPUR NEWS)  के सुरेश, बच्चे की दादी व बहन घर के द्वार पर बैठे थे। दोनों बच्चे पास में खेल रहे थे। इसी बीच मां फूलमतिया मोबाइल से बात करने लगी थी। तभी शाम करीब 5-6 बजे अचानक तेंदुआ दीवार फांदकर घर में घुसा और मासूम सुरेश को दबोच लिया। तेंदुए ने बच्चे के गले को जबड़े में दबाया और ले जाने लगा। यह देखकर मौके पर मां,दादी और ग्रामीण चिल्लाने लगे।

बच्चे की मां ने बताया कि घर (BAIKUNTHPUR NEWS)  का आहाता ऊंचा होने के कारण बेटे को बाहर नहीं ले पाया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कुंवारपुर अमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर पहुंचा। प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी कुंवारपुर राम सागर गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हम अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिवार को इलाज कराने 2500 रुपए राशि दी गई है।