spot_img

IPL 2020 : प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उतरेगी दिल्ली

HomeSPORTSIPL 2020 : प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उतरेगी दिल्ली

स्पोर्ट्स। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आज महामुकाबला कुछ देर में ही शुरू होगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज का ये मैच खेला जाएगा।
मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स में आज दिल्ली प्लेऑफ में पहुंचने के टारगेट से उतरेगी। दिल्ली के 12 मैचों में 14 अंक हैं।

मुंबई को मात दे उसके 16 अंक हो जाएंगे और वह भी लगभग प्लेऑफ में जगह बना लेगी। प्लेऑफ में भी जगह बनाने के बावजूद मुंबई इस मैच को हल्के में नहीं लेगी क्योंकि उसकी कोशिश शीर्ष-2 में रहते हुए लीग दौर का अंत करने को होगी।

टीमें (सम्भावित)
दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, कैगिसो रबादा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।