spot_img

एकता दिवस : सरदार पटेल को नमन कर मोदी ने दी सी-प्लेन की सौगात

HomeNATIONALएकता दिवस : सरदार पटेल को नमन कर मोदी ने दी सी-प्लेन...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया से सी-प्लेन की सौगात दी है। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन कर पुष्पांजलि भी दी है, साथ हुई उन्होंने एकता दिवस परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि “सभी देशवासियों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

देश की सैकड़ों रियासतों को, राजे-रजवाड़ों को एक करके, देश की विविधता को आधार भारत की शक्ति बनाकर सरदार पटेल ने हिंदुस्तान को वर्तमान स्वरूप दिया।”

भैयाजी ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज़ारी किया 75 रुपये का सिक्का

उन्होंने कहा कि “2014 में हमने उनके जन्मदिवस को भारत की एकता के पर्व के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। इन 6 वर्षों में देश ने गांव से लेकर शहरों तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक सभी ने एक भारत – श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने का प्रयास किया है।

आज सरदार सरोवर से साबरमती रिवर फ्रंट तक सी-प्लेन सेवा का भी शुभारंभ होने जा रहा है। सरदार साहब के दर्शन के लिए, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए देशवासियों को अब सी-प्लेन सर्विस का भी विकल्प मिलेगा। ये सारे प्रयास इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बहुत ज्यादा बढ़ाने वाले हैं।”

वाल्मीकि जयंती का भी संयोग-मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “ये भी अद्भुत संयोग है कि आज ही वाल्मीकि जयंती भी है। आज हम भारत की जिस सांस्कृतिक एकता का दर्शन करते हैं, जिस भारत को अनुभव करते हैं, उसे और जीवंत और ऊर्जावान बनाने का काम सदियों पहले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने ही किया था।

भैयाजी ये भी पढ़े : बिहार चुनाव : दरभंगा में मोदी की हुंकार, जंगलराज वाले को…

भगवान श्रीराम के आदर्श, उनके संस्कार अगर आज भारत के कोने-कोने में हमें एक दूसरे से जोड़ रहे हैं, तो इसका बहुत बड़ा श्रेय महर्षि वाल्मिकी जी को ही जाता है। राष्ट्र और मातृभूमि को सबसे बढ़कर मानने का महर्षि वाल्मीकि का जो मंत्र था, वही आज राष्ट्र प्रथम का मजबूत आधार है।”