spot_img

कलेक्टर ने ज़ारी की साल 2023 की स्थानीय छुट्टियां, देखे कब मिलेगा अवकाश

HomeCHHATTISGARHकलेक्टर ने ज़ारी की साल 2023 की स्थानीय छुट्टियां, देखे कब मिलेगा...

सूरजपुर। कलेक्टर ने सरकार द्वारा ज़ारी साल 2023 के प्रशासकीय कलेंडर के मुताबिक स्थानीय छुट्टियों का ऐलान किया है। हालांकि ये स्थानीय छुट्टियां कोषागार और उपकोषागारों में लागू नहीं होंगे। सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग 02 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर ने ये छुट्टियां ज़ारी की है।

भैयाजी ये भी देखे : पेशाब करने वाली जगह पर देवी देताओं की तस्वीरों के खिलाफ…

सूरजपुर कलेक्टर इफ्फत आरा ने कलेण्डर वर्ष 2023 के लिए कर्मा (ढोल ग्यारस) 25 सितम्बर 2023 दिन सोमवार, दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा, 13 नवम्बर 2023 दिन सोमवार एवं नामदेव जयंती / देवउठनी एकादशी / ग्यारस, 23 नवम्बर 2023 दिन गुरूवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा ज़ारी आदेश में यह भी स्पष्ट कहा गया है कि अवकाश कोषागारोें एवं उपकोषगारों के लिए लागू नहीं होगा।