spot_img

Video बिलासपुर गोलीकांड : कौशिक बोले, यहाँ कांग्रेस नहीं गुंडाराज चल रहा है…

HomeCHHATTISGARHVideo बिलासपुर गोलीकांड : कौशिक बोले, यहाँ कांग्रेस नहीं गुंडाराज चल रहा...

रायपुर। बिलासपुर में हुए गोलीकांड के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सरकार पर निशाना साधा है।

भैयाजी ये भी देखे : Big Breaking : बिलासपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, रास्ता रोक…

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि “एक तरफ प्रदेश में कांग्रेस गौरव दिवस मना रही है, और यहाँ कांग्रेस नेताओं की हत्या हो रही है। आखिर यह कैसा गौरव दिवस है कि एक तरफ हम देख रहे हैं कि पूरे प्रदेश में अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है, हत्या, अपहरण, लूट की घटनाएं हो रही है।”

कौशिक ने आगे कहा कि “जिस प्रकार से आज बिलासपुर में कांग्रेस नेता की हत्या हुई है, इससे ऐसा लगता है कि यहां पर कांग्रेस की सरकार चल रही है कि गुंडा राज चल रहा है। प्रदेश के हालात देखने से तो यही लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार नहीं, बल्कि अब गुंडाराज ही चल रहा है।

कौशिक ने कहा कि यही स्थिति रही तो कांग्रेस के नेता जब यहां सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित होंगे यह सबसे बड़ा सवाल है।

देखिए पूरा बयान…