spot_img

Big Breaking : बिलासपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, रास्ता रोक चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

HomeCHHATTISGARHBILASPURBig Breaking : बिलासपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, रास्ता रोक चलाई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहलाने वाले बिलासपुर जिले में एक कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई है। बेख़ौफ़ आरोपियों ने दिन दहाड़े पहले तो कांग्रेसी नेता की गाड़ी रोकी, फिर बिल्कुल फिल्मी स्टाईल ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जब कार के अंदर बैठा हुआ शख्श खून से लथपथ औंधे मुँह गिर पड़ा तब वहां से बदमाश गोलियां चलाते हुए फरार हुए।

भैयाजी ये भी देखे : भेंट मुलाकात में बोले सीएम भूपेश बघेल, पैरा दान करें…जलाएं नहीं…

इधर शहर में दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद से पुरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इधर इस मामलें में बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है। ये पूरी घटना बिलासपुर के सकरी बायपास में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर आईजी बद्री नारायण मीणा भी मौके के लिए रवाना हो गए है।

फौरी तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी की घटना में मृतक की शिनाख्त कांग्रेस के जिला महामंत्री त्रिपाठी सकरी बाइपास की तरफ से कहीं जान रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पहले उन्हें रोका। फिर उनके सिर पर गोलियां दाग दीं। घटना के वक्त आस-पास कुच लोग मौजूद थे। मगर वह कुछ कर पाते इसके पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले।

भैयाजी ये भी देखे : अंबिकापुर : लेडी डॉक्टर निलंबित, हाई रिस्क प्रेगनेंसी केस में बरती…

आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कार की शीशें टूट चुके हैं। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते ये पूरी वारदात हुई है।