spot_img

राजधानी में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

HomeNATIONALराजधानी में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड (Cyclonic Circulation) बढ़ने लगी है। वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी बिन मौसम बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में दक्षिण-पूर्व और उत्तरी केरल और कर्नाटक तट से सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

भैयाजी यह भी देखे: पुलिस ने 14 करोड़ की कीमत के मादक पदार्थ को किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

यह चक्रवाती परिसंचरण भारतीय तट से दूर पश्चिम उत्तर पश्चिम (Cyclonic Circulation) दिशा में आगे बढ़ सकता है। मछुआरों को सलाह दी गयी है कि इस दौरान तट के पास न जाए। लक्षद्वीप क्षेत्र में 15 तारीख सुबह तक न जाने की सलाह दी गयी है। वहीं मछुआरों को दक्षिण पूर्व अरब सागर में 15 तारीख की शाम तक न जाने की सलाह दी गयी है और पूर्वी मध्य अरब सागर में 14 की सुबह से 17 की सुबह तक के लिए मना किया गया है। साथ ही, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

ठंड में होगा इजाफा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ठंड में इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी हो सकती है।

इन राज्यों में भी बारिश

तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक के कुछ (Cyclonic Circulation) हिस्सों और अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल, मध्य प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश के साथ एक या दो जगह मध्यम बारिश हो सकती है।