spot_img

फायरिंग रेंज में हादसा, 10 बच्चे घायल,अस्पताल में सभी भर्ती

HomeCHHATTISGARHफायरिंग रेंज में हादसा, 10 बच्चे घायल,अस्पताल में सभी भर्ती

गया। गया के बाराचट्टी प्रखंड के बुमेर पंचायत में एसएसबी की फायरिंग रेंज की चपेट में आने से 10 लड़के घायल (HADSA) हो गए हैं। सभी को छर्रे लगे हैं। सभी लड़कों सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से 9 लड़कों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर भेज दिया गया है। पंचायत के मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि 10 लड़के फायरिंग रेंज में जाकर खेल रहे थे, तभी छर्रा लगने से सभी घायल हो गए। गांव वाले मोर्टार का छर्रा लगने की बात कह रहे हैं।

भैयाजी यह भी देखे: सरकारी जमीन अपनी बताकर बेंच दी, FIR

ये बच्चे हुए घायल

इसमें से उत्तम कुमार (10) पुत्र कुटाई मांझी , अंकित कुमार (12) पुत्र अमृत मांझी , कपिल कुमार(12) पुत्र नरेश मांझी, कैलू कुमार (16) पुत्र अर्जुन मांझी , मुकेश कुमार (16) पुत्र पुचू मांझी, अलू कुमार (17)​​​​​​​ पुत्र राजकुमार मांझी , नीतीश कुमार (10)​​​​​​​ पुत्र रंजीत मांझी, मुकेश कुमार पिता रंजीत मांझी, शिव कुमार (15)​​​​​​​ पुत्र जगनारायण सिंह और मिथलेश कुमार (14) पुत्र विमल मांझी शामिल हैं।

पैरुआ बांध एसएसबी का फायरिंग रेंज

बुमेर पंचायत के पैरुआ बांध के पास सोमवार दोपहर 10 की संख्या (HADSA)  में लड़के मोबाइल खेल रहे थे। पैरुआ बांध एसएसबी का फायरिंग रेंज है। इस बीच मोर्टार का छर्रा गिरा। इसकी चपेट में आने सभी लड़के घायल हो गए। इनमें से 9 लड़कों को स्थानीय स्वस्थ केंद्र बाराचट्टी में प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया। वहीं एक बाराचट्टी में ही निजी क्लिनिक से उपचार करवा रहा है। हालांकि, सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

फायरिंग रेंज में प्रवेश नहीं करें

फायरिंग के संबंध में मुखिया कुमार (HADSA) ने बताया की यह फायरिंग एसएसबी की कंपनी जो झींगा उत्तर प्रदेश से आई है। इनका छोटा फायरिंग रेंज चल रहा है। ऐसी घटना इस पंचायत के लिए नई बात नहीं है। इस तरह लोगों की लापरवाही से लगातार घटना होती रही है। समय-समय पर पंचायत के मुखिया द्वारा ऑटो से प्रचार प्रसार भी करवाया जाता है कि फायरिंग रेंज में प्रवेश नहीं करे, लेकिन आम जनता उन बातों को नजर अंदाज कर देती है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं होती रहती है। कुछ महीनों पहले भी इसी तरह की घटना में एक युवक की जान भी चली गई थी।