spot_img

आज भी छाए रहेंगे बादल, बस्तर में वर्षा की संभावना, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर व्रजपात की भी आशंका

HomeCHHATTISGARHआज भी छाए रहेंगे बादल, बस्तर में वर्षा की संभावना, प्रदेश के...

रायपुर। बंगाल से काफी मात्रा में नमी आने की वजह से प्रदेश (MAUSAM NEWS) में इसका बड़ा असर देखा जा रहा है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, वहीं सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों में वर्षा के साथ वज्रपात होने की आश्ांका है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों के भीतर एक से दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। लगातार दो दिनों से राजधानी व अन्य जिलों में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में वृ्द्धि हुई है।

भैयाजी यह भी देखे: शादी समारोह से घर के लिए निकले कार सहित चार लोग लापता, एक ही समय पर चारों के मोबाइल बंद

मौसम वैज्ञानिकों (MAUSAM NEWS)  का कहना है कि बादल की वजह से न्यूनतम और अधिकत तापमान में वृद्धि हो रही है। रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इसी तरह बाकी अन्य जिलों में भी तापमान में परिवर्तन देखा गया। रविवार को राजधानी में दोपहर दो बजे बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 90 प्रतिशत स्थानों पर बादल छाए रहे।

स्टेशन- अधिकतम- न्यूनतम

  • रायपुर- 29.0- 9.0
  • बिलासपुर- 28.2- 17.6
  • पेंड्रारोड- 28.3- 14.9
  • अंबिकापुर- 25.1- 13.2
  • जगदलपुर- 29.3- 18.2
  • दुर्ग- 25.8- 16.0
  • राजनांदगांव- 8.0- 17.0