spot_img

भूपेंद्र कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं 3 महिला मंत्री, देखिए संभावित लिस्ट

HomeNATIONALभूपेंद्र कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं 3 महिला मंत्री, देखिए संभावित...

दिल्ली। गुजरात में ऐतिहासिक विजय हासिल (GUJRAT CHUNAV) करने के बाद भाजपा अगली सरकार के गठन में जुट गई है। सोमवार को गांधीनगर में शपथ ग्रहण है। इससे पहले चर्चा गर्म है कि किन विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलेगी।

भैयाजी यह भी देखे: G-20 वित्त ट्रैक की पहली बैठक आज, आर्थिक-वित्तीय मुद्दों पर होगी चर्चा

माना जा रहा है कि 20 से 25 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं तीन महिलाओं (GUJRAT CHUNAV) को मंत्री बनाया जा सकता है। ये महिलाओं ब्राह्मण, जैन और क्षत्रिय समाज की हो सकती हैं। नीचे देखिए संभावित मंत्रियों की लिस्ट। इससे पहले शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें भूपेंद्र पटेल को नेता चुना गया। इसके बाद भूपेंद्र पटेल राजभवन गए, राज्यपाल आचार्य अद्वैत से मिले और सरकार बनाने का दावा किया। विधायक दल का नेता चुने जाने बाद जब मीडिया ने भूपेंद्र पटेल से कॉमन सिविल कोड (UCC) के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कमेटी का गठन किया जा चुका है। कमेटी की सिफारिश के अनुकूल सरकार काम करेगी।

पढ़े संभावित लिस्ट

  • अल्पेश ठाकोर (गांधीनगर साउथ)
  • अनिरुद्ध दवे (मांडवी)
  • शंकर चौधरी (थरड)
  • बलवंत सिंह राजपूत (सिद्धपुर)
  • हृषिकेश पटेल (विसनगर)
  • कनुभाई पटेल (सानंद)
  • अमित ठाकर (वेजलपुर)
  • किरीट सिंह राणा (लिंबडी)
  • कुंवरजी बावलिया (जसदन)
  • जयेश रादडिया (जैतपुर)
  • राघवजी पटेल (जामनगर ग्रामीण)
  • मुलुभाई बेरा (खंभालिया)
  • कौशिक वेकरिया (अमरेली)
  • हीरा सोलंकी (राजुला)
  • जीतू वघानी (भावनगर पश्चिम)
  • पंकज देसाई (नदियाड)
  • सीके राउलजी (गोधरा)
  • मुकेश पटेल (ओलपाड)
  • विनू मोराडिया (कतरगाम)
  • हर्ष सांघवी (मजुरा)
  • कनुभाई देसाई (पारदी)
  • पुराण मोदी (सूरत पश्चिम)
  • उदय कांगड़ (राजकोट पूर्व)
  • बालकृष्ण शुक्ला, वडोदरा