spot_img

भानुप्रतापपुर मतगणना : जीत के नज़दीक सावित्री मंडावी…कांग्रेस में जश्न

HomeCHHATTISGARHBASTARभानुप्रतापपुर मतगणना : जीत के नज़दीक सावित्री मंडावी...कांग्रेस में जश्न

कांकेर। भानुप्रतापपुर में हो रहे उप चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना ज़ारी है। अब तक 11वें राउंड तक पूरी हो चुकी है। 11वें राउंड में भी कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी विजयी लीड लेकर पहले नंबर पर चल रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्मानंद नेताम अब दूसरे नंबर पर आ गए है। निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्राम भी इस दौड़ में तीसरे नंबर पर काबिज है।

भैयाजी ये भी देखे : कलेक्टर को मिली धान खरीदी कार्य में अनियमितता, केंद्र प्रभारी को तत्काल हटाने कहा…

11 वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 16367 वोटों से आगे चल रही है। सावित्री को कुल 37854 वोट मिले है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्मानंद नेताम को 21487 वोट मिले है। निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्राम को 17327 वोट मिले है। इधर इस बढ़त के बाद कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। निश्चित जीत की ओर कांग्रेस को बढ़ता देख कांकेर के माकड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ खुशियां मनाई।