spot_img

Delhi Chunav LIVE: BJP और AAP में कांटे की टक्कर

HomeNATIONALDelhi Chunav LIVE: BJP और AAP में कांटे की टक्कर

दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Chunav) के नतीजे आज यानी बुधवार को जारी होंगे। चुनाव परिणाम के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार चुनाव में भ्रष्टाचार, साफ-सफाई, कूड़े के पहाड़ का मुद्दा छाया रहा। इलेक्शन कमीशन की तरफ से काउंटिंग के लिए पूरी दिल्ली में कुल 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं।

भैयाजी ये भी देखे : भाग्य लक्ष्मी में निगेटिव रोल के साथ होगी ऐक्ट्रेस कविता बनर्जी की एंट्री…

10, 000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात

यह सेंटर शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में बनाए गए हैं। सभी केंद्रों (Delhi Chunav) पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस बलों की 20 कंपनियां, 10, 000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।