spot_img

Video Breaking : CM भूपेश का ऐलान, देवभोग अब बनेगा नगर पंचायत…

HomeCHHATTISGARHVideo Breaking : CM भूपेश का ऐलान, देवभोग अब बनेगा नगर पंचायत...

गरियाबंद। गरियाबंद जिले का देवभोग अब नगर पंचायत बनेगा। ये ऐलान सीएम भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किया। मुख्यमंत्री आज भूपेश बघेल ने देवभोग में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंचे। जहाँ उन्होंने अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हमने 2500 रुपए धान का मूल्य देने का किसानों से वादा किया था,

भैयाजी ये भी देखे : सीएम भूपेश बोले, गरियाबंद जिला बहुत ही सुंदर जिला, पर्यटन को…

लेकिन अब हम किसानों को अपने वादा से ज्यादा 2640 रुपए धान का मूल्य दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देवभोग के आडपाथर जलाशय से 5 गांव को सिचाई के लिए पानी देने के कलेक्टर को दिए निर्देश। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री बघेल द्वारा गरियाबंद जिले के देवभोग में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई।

ये है मुख्यमंत्री की घोषणाएं :

1.देवभोग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा.

2. झाखरपारा को उप-तहसील बनाने की घोषणा।

3. देवभोग कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन बनाने की घोषणा।

4. देवभोग के बालक स्कूल के भवन का जीर्णोद्धार की घोषणा।

5. ग्राम सिनापाली में जिला सहकारी ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

6. देवभोग में नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा।

7. कोष्टा मुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा।

8. ऋषि झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 30 लाख देने की घोषणा।

9. बेलाड्डनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा।

10. सरदापुर आईटीआई का नाम अमर शहीद भोजराम तांडी के नाम पर करने की घोषणा।

11. ग्राम मूंगिया और झखरपारा में पुल निर्माण की घोषणा।