spot_img

ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड के साथ अश्लील हरकत, गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड के साथ अश्लील हरकत, गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक्स गर्लफ्रेंड के साथ छेड़छाड़ करने (BILASPUR NEWS) वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, युवती ने अपने प्रेमी से ब्रेकअप कर ली है और उससे बातचीत भी बंद है। इसके बाद भी युवक उसे मैसेज कर परेशान करता था और उसका पीछा करता था। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी विकास कौशिक (26) की पास के ही गांव की 21 वर्षीय युवती से दोस्ती थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। इस दौरान उनके बीच अफेयर हो गया। बाद में लड़की ने उससे ब्रेकअप कर ली। इसके बाद लड़की ने उससे मिलना-जुलना और बातचीत बंद कर दी। फिर भी विकास कौशिक लगातार अपनी एक्स गर्लफ्रैंड के पीछे पड़ा रहता था और उसका पीछा करता था। वह उसके मोबाइल पर मैसेज कर उसे परेशान करता था, जिससे लड़की तंग आ गई थी।

दुकान से लौटते समय पकड़ लिया हाथ

रविवार को लड़की अपने गांव से कुछ दूर नयापारा चौक (BILASPUR NEWS) में सामान लेने गई थी। वह सामान खरीदकर घर लौट रही थी। तभी मौका पाकर युवक उसका पीछा करते हुए आ गया और उससे जबरदस्ती बात करने लगा। लड़की के मना करने पर उसने हाथ पकड़ लिया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी हरकतों को देखकर घबराई युवती शोर मचाने लगी। इसके बाद विकास वहां से भाग गया।

युवती ने दर्ज करा दी केस, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद युवती अपने घर गई और परिजनों (BILASPUR NEWS) को इसकी जानकारी दी। फिर वह परिजन के साथ चकरभाठा थाने पहुंच गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ले आई।