spot_img

भानुप्रतापपुर उप चुनाव : सावित्री मांडवी, अकबर कोर्राम ने डाला वोट, 31 फीसदी हुआ मतदान

HomeCHHATTISGARHBASTARभानुप्रतापपुर उप चुनाव : सावित्री मांडवी, अकबर कोर्राम ने डाला वोट, 31...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उप चुनाव में सुबह 7 बजे से मतदान ज़ारी। सुबह के 11 बजे तक भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कुल 31.27 प्रतिशत मतदान दर्ज़ किया गया था।

भैयाजी ये भी देखे : भेंट मुलाकात के लिए राजिम पहुंचेंगे सीएम भूपेश बघेल, लगाएंगे चौपाल

इधर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भी अपना वोट डाला है। वहीं सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया सावित्री ने चारामा ब्लॉक के तेलगरा गांव के पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वोट डालने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने मीडिया से चर्चा के दौरान जीत का दावा किया। मंडावी ने कहा “भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने मतदाता है। उनका रुझान कांग्रेस के पक्ष में है क्योंकि भूपेश जी की सरकार इन 4 वर्षों में जितने विकास के कार्य किए वो कीर्तिमान है। इन विकास कार्यों को देखते हुए जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट दे रही है।”

भैयाजी ये भी देखे : भारतीय रेल ने मुसाफिरों से कमाए 43 हज़ार करोड़, 76 फ़ीसदी बढ़त दर्ज़…

कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे है। गौरतलब है कि 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता तथा 01 लाख 555 महिला मतदाता और 01 तृतीय लिंग मतदाता है। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है।