spot_img

ED की कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया राजनीति से प्रेरित

HomeCHHATTISGARHED की कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया राजनीति से प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को बदलापुर की राजनीति करार दिया है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार साजिश रच रही है। कांग्रेस अब हो रही कार्रवाई को बदलापुर की राजनीति कह रही है जबकि पहले भाजपा राज्य सरकार की कारवाई को बदलापुर की राजनीति कहती रही है।

प्रदेश में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने नागरिक आपूर्ति निगम (नान) और चिटफंड घोटाले पर कार्रवाई की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और ईडी डायरेक्टर को पत्र लिखकर 36 सौ करोड़ के नान घोटाला तथा छह हजार करोड़ के चिटफंड घोटाला की जांच का अनुरोध किया था। कांग्रेस सरकार ने झीरम घाटी कांड, सीडी कांड और डीकेएस घोटाले को लेकर एसआइटी बनाई थी। इस घोटाले में भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायकों का नाम सामने आया है।

राज्य में 15 वर्ष के वनवास के पश्चात 2018 के चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही भाजपा के शासन काल में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया था। तब भाजपा ने कांग्रेस की सरकार पर बदलापुर की राजनीति करने का आरोप लगाया था। अब चार साल बाद एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा दोनों दल एक-दूसरे आरोप लगा रहे है। ईडी ने प्रदेश में पिछले दो महीने में एक आइएएस, एक राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर तथा कोयला कारोबार से जुड़े तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को ईडी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ उप सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उधर ईडी सौम्या से पूछताछ में जुटी है और इधर दोनों दलों के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं।

कांग्रेस सरकार ने नान और चिटफंड घोटाले पर की थी कार्रवाई