spot_img

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से नर हाथी की मौत

HomeCHHATTISGARHहाई टेंशन तार की चपेट में आने से नर हाथी की मौत

जशपुरनगर। करंट प्रवाहित तार की (JASHPUR NAGAR) चपेट में आने से एक नर हाथी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ पंचायत के बढ़नीझरिया सिकीपानी गांव की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से इस परिक्षेत्र में 40 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। यह दल कल केनाडांड़ पहुँचा था। स्थानीय रहवासियों के अनुसार रात भर हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ : बस्तर के चार जिलों में मलेरिया मुक्त और प्रदेश के शेष जिलों में टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान का आगाज़

सुबह उठने पर ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे मृत अवस्था (JASHPUR NAGAR)  में पड़े हुए हाथी के शव पर पड़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बढनीझरिया गांव से गुजरे 11 केव्ही बिजली आपूर्ति लाइन से हाथी का सूढ़ सम्पर्क में आने से घटना हुई होगी। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए है। मृत हाथी के पोस्ट मार्टम और इसे दफनाने की तैयारी शुरु हो गई है।

लगातार हो रही है घटनाएं

जिले में विचरण कर रहे हाथियों के दल,लगातार दुर्घटना (JASHPUR NAGAR) का शिकार हो रहे है। दो दिन पूर्व ही जिले के कुनकुरी रेंज में एक चार साल का छोटा हाथी,15 फिट गहरे गड्ढे में गिर कर घायल हो गया था। इसके रीढ़ की हड्डी और कमर में आई गम्भीर चोट से यह घायल हाथी चल फिर नही पा रहा है। तीन चिकित्सको की टीम,इलाज में जुटी हुई है। इससे पहले,तपकरा रेंज में एक चार माह का एक हाथी का बच्चा दल से बिछड़ कर समडमा गांव पहुँच गया था। इसे दल से मिलाने की सारी कोशिशें विफल होने के बाद,इस छोटे हाथी को सरगुजा के रामकोला स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।