spot_img

ईद मिलादुन्नबी : राज्यपाल ने दी बधाई, सीएम ने मांगी अमन-चैन की दुवा

HomeCHHATTISGARHईद मिलादुन्नबी : राज्यपाल ने दी बधाई, सीएम ने मांगी अमन-चैन की...

रायपुर। दुनियाभर में आज ईद मिलादुन्नबी मनाई जा रही है। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन आज पुरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी ईद मिलादुन्नबी पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस मौके पर राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

भैयाजी ये भी पढ़े : कोरोना काल में भी उत्तरप्रदेश ने बनाया रिकार्ड

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) लोगों को प्रेम, समानता और सौहार्द्र का संदेश देता है। यह अवसर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने तथा समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर कर एकरूपता स्थापित करने पर जोर देता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम भाईयों सहित सभी प्रदेशवासियों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया मे अमन-शान्ति और लोगो की खुशहाली की कामना की है।

भैयाजी ये भी पढ़े : भारत में 48 हज़ार नए मामलें, 6 लाख से कम हुए एक्टिव मरीज़

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि इस दिन दुनिया में, इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

हजरत साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत साहब के संदेश खुशहाल समाज बनाने की दिशा में हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों से अपील की है कि कोराना संक्रमण का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसे देखते हुए सभी लोग संक्रमण से बचने के लिए मास्क, दो गज की दूरी, सेनिटाइजेशन जैसे जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें।