spot_img

BREAKING: जेल में बंद 2 कैदी फरार, मचा हड़कंप

HomeCHHATTISGARHBREAKING: जेल में बंद 2 कैदी फरार, मचा हड़कंप

बालोद। बालोद जेल (JAIL BREAK) में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो विचाराधीन कैदी जेल की चारदिवारी फांदकर फरार हो गये। सूचना के बाद पुलिस टीम दोनों कैदियों की तलाश में जुट गयी है।

पूरा वाक्या शनिवार देर शाम की शाम की बताई जा रही है। फरार कैदी का नाम विकास कुमार यादव और शिवकुमार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विकास कुमार यादव पर हत्या, वहीँ शिवकुमार पर दुष्कर्म का आरोप है।

भैयाजी यह भी देखे: अवैध शराब बिक्री पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5200 किलोग्राम लहान बरामद

सीढ़ी के सहारे से दोनों कैदी हुए फरार

जानकारी के मुताबिक जेल में कैदियों की संख्या बढ़ने के चलते बैरक क्रमांक 4 व 5 के सामने दो नये बैरक (JAIL BREAK)  का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिये रखे सीढ़ी के सहारे से दोनों कैदी फरार बताए जा रहे है। इधर कैदियों के फरार होने से पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आयी है। हालांकि पुलिस की टीम फरार दोनों विचाराधीन कैदियों की तलाश में जुट गयी है।