spot_img

राजस्थान कांग्रेस में फिर घमासान, भाजपा ने की जल्दी चुनाव कराने की मांग

HomeNATIONALराजस्थान कांग्रेस में फिर घमासान, भाजपा ने की जल्दी चुनाव कराने की...

दिल्ली। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव (VIDHANSABHA CHUNAV) होने हैं और आने वाले दिनों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी यहां पहुंचने वाली है, लेकिन इससे पहले प्रदेश कांग्रेस की पुरानी फूट एक बार फिर उजागर हो गई है।

यह मामला है अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट का। अब दोनों नेता खुलकर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने लगे हैं। ताजा विवाद की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से हुई, जिसमें उन्होंने सचिन पायलट पर निशाना साधा। अशोक गहलोत ने कहा, सचिन पायलट गद्दार हैं और विधायक उन्हें कभी भी मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।

भैयाजी यह भी देखे: अकेली महिला या बिना पुरुष के महिलाओं के समूह को दिल्ली की जामा मस्जिद में एंट्री नहीं

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने ट्वीट किया

भाजपा ने जल्द चुनाव कराने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने ट्वीट किया, राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कर कमलों से ‘कांग्रेस तोड़ो यात्रा’ का विधिवत शुभारम्भ कर दिया है। 4 साल से चल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई का अंत सरकार की विदाई के साथ ही खत्म होगा।

कांग्रेस के 92 विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके

वहीं राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट किया, राजस्थान में सरकार (VIDHANSABHA CHUNAV)  के नाम पर मजाक चल रहा है। आज गहलोत जी और पायलट खेमे के बीच जिस प्रकार फिर दुश्मनी सामने आ गई है, उससे साफ है कि किसी गुट के पास पर्याप्त विधायक नहीं है। यह सरकार अल्पमत में है और इसलिए असंवैधानिक भी है। गहलोत सरकार को इस्तीफा देकर चुनाव की अनुशंसा करनी चाहिए। 4-4 खेमों में बंटी कांग्रेस के 92 विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

सचिन पायलट को सीएम बनाया जाए

गहलोत और पायलट की बयानबाजी के (VIDHANSABHA CHUNAV)  बीच राजस्थान कैबिनेट में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा है कि कांग्रेस के 80 फीसदी विधायक सचिन पायलट के साथ हैं। ऐसा नहीं हुआ तो हम दावा छोड़ देंगे। अशोक गहलोत इसलिए बने हुए हैं, क्योंकि उन पर पार्टी आलाकमान का हाथ है। इसीलिए वो सचिन पायलट को निकम्मा, गद्दार कहते रहते हैं। राजस्थान की भलाई इसी में है कि सचिन पायलट को सीएम बनाया जाए।