spot_img

अकेली महिला या बिना पुरुष के महिलाओं के समूह को दिल्ली की जामा मस्जिद में एंट्री नहीं

HomeNATIONALअकेली महिला या बिना पुरुष के महिलाओं के समूह को दिल्ली की...

दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद (JAMA MASJID) में अकेली महिला या महिलाओं के ऐसे ग्रुप की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है, जिनके साथ कोई पुरुष नहीं है। मतलब यह है कि पुरुष के साथ के बिना कोई महिला जामा मस्जिद में प्रवेश नहीं कर पाएगी।

भैयाजी यह भी देखे: आज 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मध्य भारत में कड़ाके की ठंड

गुरुवार को जामा मस्जिद में इस तरह के नोटिस चस्पा कर दिए गए। अब तक कोई भी महिला बुर्के से खुद को पूरी तरह ढक कर मस्जिद में प्रवेश कर सकती थी और नमाज (JAMA MASJID) भी अदा कर सकती थी। यह जानकारी सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया। दिल्ली महिला आयोग ने तत्काल इस पर संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसे तालिबानी आदेश बताया और कहा कि इसका विरोध किया जाएगा और वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा। स्वाति मालीवाल ने बताया कि नोटिस की जानकारी सामने आने के बाद जामा मस्जिद के मौलवी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

इस मामले में जामा मस्जिद (JAMA MASJID)  पीआरओ सबीउल्लाह खान का कहना है कि महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित नहीं है। जब महिलाएं अकेले आती हैं, अनुचित हरकतें करती हैं, वीडियो शूट करती हैं, इसे रोकने के लिए नया नियम बनाया गया है। महिलाएं अपने परिवार के साथ आ सकती है, कपल आ सकते हैं, इन पर कोई प्रतिबंध नहीं।