spot_img

शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHशादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में ‘लिव इन रिलेशनशिप’ (Live In Relationship) में रह रही (Lady Doctor) महिला डॉक्टर ने अपने साथी पर बलात्कार का आरोप लगाया है।आरोपी पिछले चार सालों से महिला डॉक्टर के साथ लिव इन रिलेशनशिप (Live In Relationship) में था। लेकिन जब पीडिता से शादी करने की बारी आई, तो उसके घर को अपने नाम करने की शर्त रख दी।महिला डॉक्टर (Lady Doctor) ने इस शर्त को नाकारते हुए उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

भैयाजी ये भी देखिए-Share Market : सेंसेक्स 400 अंक टूटा और निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट

विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अहमद सिद्दीकी पिछले चार सालों से तलाकशुदा महिला डॉक्टर (Lady Doctor) के साथ लिव इन रिलेशनशिप (Live In Relationship) में रह रहा था। पीडिता महिला का 8 साल का बच्चा भी है। आरोपी महिला (Lady Doctor) को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिसके बाद जब महिला शादी करने के लिए दबाव डाली तो आरोपी ने पीड़िता के मकान को अपने नाम करने पर ही शादी करने की बात कह रहा था।

यह शर्त पीड़िता को मंजूर नहीं था। घर उसके नाम नहीं करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। पीडिता महिला (Lady Doctor) की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर आरोपी निसार अहमद सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।