spot_img

रमन सिंह बोले, PM मोदी के नाम पर भाजपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव

HomeCHHATTISGARHरमन सिंह बोले, PM मोदी के नाम पर भाजपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव

धमतरी। छत्तीसगढ़ में भाजपा बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव देश के सबसे बड़े चेहरे नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा लड़ेगी। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री तय होगा। यह बात छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह (DR. RAMAN SINGH) ने धमतरी में पत्रकारों के साथ चर्चा में कही।

भैयाजी यह भी देखे: इलाज में लापरवाही से 10 माह के बच्चे की मौत, 7 पर FIR

पूर्व CM सिंह (DR. RAMAN SINGH) ने विधानसभा चुनाव में स्वयं के मुख्यमंत्री का चेहरा होने के प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। वे भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के लिए जाते समय कुछ समय के लिए धमतरी के सर्किट हाउस में रूके थे। डा रमन ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव का नतीजा सरकार बदलने के लिए नहीं है। बल्कि इस चुनाव से भूपेश बघेल सरकार का घमंड और भ्रम टूट जाएगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, पूनम चंद्राकर, धमतरी विधायक रंजना साहू, भाजपा के जिलाध्यक्ष शशि पवार, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बिथिका विश्वास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी, प्रकाश शर्मा, अरविंदर मुंडी, पार्वती वाधवानी, सरला जैन, सूरज शर्मा, दिलीप पटेल, प्राची सोनी, रेशमा शेख, श्यामा साहू, विजय साहू, नीलेश लुनिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

भाजपा में कोई दावेदारी नहीं करता

स्वयं के अगली बार भी मुख्यमंत्री के दावेदार होने के प्रश्न के जवाब में उन्होंने ((DR. RAMAN SINGH)) कहा कि भाजपा में कोई दावेदारी नहीं करता और न ही चेहरा रहता है। चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में पांच मिनट के भीतर मुख्यमंत्री का चुनाव हो जाता है। मुख्यमंत्री बनने के लिए किसी को चिंता नहीं करनी चाहिए। अगर कोई कर रहा है तो वह गलत कर रहा है।