spot_img

आ रहा सर्द हवाओं का झोंका, अगले 2-3 दिन इन राज्यों में गिरेगा तापमान

HomeNATIONALआ रहा सर्द हवाओं का झोंका, अगले 2-3 दिन इन राज्यों में...

दिल्ली। पहाड़ों को बर्फबारी (MAUSAM NEWS) का दौर पिछले दिनों से जारी है। ताजा खबर यह है कि पहाड़ों से चली सर्द हवा मैदानी राज्यों तक पहुंचने लगी है। पंजाब के साथ ही हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के शहरों में इसका असर नजर आने लगा है।

यहां रात का तापमान तेजी से गिरा है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2-3 दिनों में मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी हिमालय पर चल रहा पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है। यह पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। अब अन्य राज्यों में इसका असर नजर आएगा।

भैयाजी यह भी देखे: अवैध खनन मामले हेमंत सोरेन की ईडी के सामने पेशी, करेंगे शक्ति प्रदर्शन

20 नवंबर से दिन और रात के तापमान में गिरावट पर अंकुश

स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 19 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय (MAUSAM NEWS) मुंबई के पास पहुंचेगा जो उत्तर पश्चिमी भारत में हवाओं के प्रवाह को बदल सकता है। 20 नवंबर से दिन और रात के तापमान में गिरावट पर अंकुश लगेगा।

अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा और 10 डिग्री से भी नीचे आ जाएगा। दिल्ली और एनसीआर का न्यूनतम तापमान भी 10 या 11 डिग्री तक आ सकता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश (MAUSAM NEWS) हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण केरल और दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगे। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे के आसपास हो सकती है। तमिलनाडु और केरल के शेष हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।