spot_img

17 साल बाद प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति हुई, अब 22 शिक्षकों ने पदोन्नति लेने से इनकार किया

HomeCHHATTISGARH17 साल बाद प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति हुई, अब 22...

बिलासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में 17 साल बाद प्रधान पाठक (BILASPUR NEWS) के खाली पदों पर सीनियर शिक्षकों को पदोन्नति दी जा रही है। पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 22 शिक्षकों ने पदोन्नति लेने से इंकार कर दिए हैं। मना करने वाले सभी शिक्षक एलबी वर्ग से है।

स्कूल शिक्षा विभाग में प्रधान पाठक के 888 पद (BILASPUR NEWS) खाली हैं। जिसे भरने के लिए सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षक एलबी की सूची जारी की गई है। शुरुआत में पदोन्नति सूची में धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। कलेक्टर सौरभ कुमार के हस्तक्षेप के बाद फिर से सूची का परीक्षण किया गया और दावा-आपत्तियां मंगाई गई। एक ही दिन में दावा-आपत्तियों का निराकरण कर बीते 11 नव्सम्बर की रात करीब 11 बजे सूची जारी कर दी गई।

भैयाजी यह भी देखे: मायके में खर्च करती थी रुपये, नाराज पति ने गला दबाकर की हत्या

रात को सूची जारी करने पर गड़बड़ी (BILASPUR NEWS) की आशंका जताई जा रही है। सूची को देखने पर पता चलता है कि सहायक शिक्षक व सहायक शिक्षक एलबी की पदोन्नति सूची नियुक्ति तिथि के आधार पर बनाई गई है, जबकि इससे पहले पदभार ग्रहण करने की तिथि के आधार पर सूची तैयार की जाती रही है। यहां पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने के बाद 22 सहायक शिक्षक एलबी ने पहले ही लिखकर दे दिया है कि उन्हें पदोन्नति नहीं चाहिए। फिर भी इनका नाम सूची में शामिल कर लिया गया है।

ये शिक्षक नहीं लेना चाहते पदोन्नति

निर्मला साहू, अंजू तिवारी, योगेश्वरी यादव, अंजू शुक्ला, मंजू ठाकुर, दादूराम कैवर्त, संध्या कौशिक, धनंजय राठौर, ज्योति नंदनी, अश्वनी मरावी, ब्रिजेश सिंह ठाकुर, सत्या सूर्यवंशी, गजाला मलिक, सतीश मिश्रा, अनिता राज, राजेश सक्सेना, शशी कला सिदार, नागेन्द्र देवांगन, सतीश कुमार मरकाम, अर्चना मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों ने पदोन्नति लेने से मना कर दिए हैं।