spot_img

बड़ी ख़बर : भाजपा ने उपचुनाव में प्रदीप पुरोहित पर खेला दांव, प्रत्याशी घोषित…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : भाजपा ने उपचुनाव में प्रदीप पुरोहित पर खेला दांव,...

 

भुवनेश्वर। भाजपा ने एक विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने प्रदीप पुरोहित पर इस उप चुनाव के लिए दांव खेला है। ओडिशा के पदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा से प्रदीप पुरोहित उम्मीदवार घोषित किए गए है।

भाजपा किसान मोर्चे से जुड़े पुरोहित 2014 के विधान सभा चुनाव में पदमपुर से ही विधायक चुने गए थे लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था। अब पांच दिसंबर को पदमपुर विधान सभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर से प्रदीप पुरोहित पर ही भरोसा जताया है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने ओडिशा विधान सभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी ओडिशा विधान सभा उपचुनाव- 2022 के लिए पदमपुर से प्रदीप पुरोहित के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।