spot_img

कोरोना अपडेट : भारत में 6 लाख एक्टिव केस, 80 लाख पर हुआ आंकड़ा

HomeNATIONALकोरोना अपडेट : भारत में 6 लाख एक्टिव केस, 80 लाख पर...
नई दिल्ली। भारत में अब तक 80,40,203 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है। जिसमें 1,20,527 मौते भी शामिल हैं। कोरोना से अब तक कुल 73,15,989 लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। आज की स्थिती में देश में कोरोनोवायरस संक्रमण के 6,03,687 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। फिर भी, भारत की रिकवरी दर में वृद्धि जारी है और अब यह 90.85 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि कोरोन महामारी पर अंकुश लगाने में मदद करने के लिए भारत द्वारा देशव्यापी तालाबंदी लागू किए जाने के बाद आज 220 वां दिन है। जिसमे अब देश मे ‘अनलॉक 5.0 ’चल रहा है। विश्व स्तर पर 4.4 करोड़ से अधिक लोग कोरोनोवायरस से संक्रमित हैं और 11.6 लाख लोग अब तक मर चुके हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, COVID-19 के लिए 28 अक्टूबर तक कुल 10,65,63,440 नमूनों का परीक्षण किया है, बुधवार को 10,75,760 नमूनों का परीक्षण किया गया है।