spot_img

छत्तीसगढ़ में 11 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, अगले तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में 11 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, अगले तीन दिन शुष्क...

रायपुर। उत्तर से आने वाली हवाओं (MAUSAM NEWS) के प्रभाव से 11 नवंबर के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान और गिरेगा तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 11 नवंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भैयाजी यह भी देखे: ग्रामीणों का इलाज कर वापस लौट रही मेडिकल टीम की डोंगी इंद्रावती नदी में पलटी, एक कर्मचारी डूबा

सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम (MAUSAM NEWS)  शुष्क रहा। अल सुबह और देर रात ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष ठंड अच्छी पड़ने की उम्मीद है। ठंड की दस्तक भी इस वर्ष पहले हुई है। ग्रामीण और आउटर क्षेत्रों में तो अच्छी ठंड पड़ने लगी है। रायपुर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश का मौसम अभी ऐसा ही रहेगा।