spot_img

अफ्रीकी चीतों ने 24 घंटे के अंदर किया पहला शिकार 

HomeNATIONALअफ्रीकी चीतों ने 24 घंटे के अंदर किया पहला शिकार 

भोपाल। अफ्रीका से भारत लाए गए 8 चीतों में से 2 चीतों (cheetahs) ने सोमवार को अपना पहला शिकार किया। इसकी जानकारी मिलते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। बताते चले कि चीतों को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया है। मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों चीतों को शनिवार को बड़े बाड़े से छोड़ा गया था। दोनों चीतों ने चीतल का शिकार किया है।

भैयाजी यह भी देखे: अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ी, मुख्तार के ‘साले’ से सामना कराने की तैयारी में ED, सरजील की पेशी आज

चीतों को शनिवार को बड़े बाड़े से छोड़ा

कूनो राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य वन संरक्षक (CCF) उत्म कुमार ने समाचार एजेंसी को बताया कि दोनों चीतों (cheetahs) ने रविवार या सोमवार को अपना पहला शिकार किया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को सोमवार सुबह मिली। उन्होंने कहा, दोनों चीतों को शनिवार को पृथक-वास क्षेत्र से 98 हेक्टेयर में फैले बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। वहीं, शेष छह चीतों को जल्द ही बड़े बाड़े से छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि चीते 24 घंटे के भीतर शिकार को खा जाते हैं।

नामीबिया से भारत लाए गए थे चीते

बताते चले कि 8 चीतों को 17 सिंतबर को नामीबिया (cheetahs)  से भारत लाया गया था। इसके बाद से ही केंद्र सरकार इन चीतों के स्वास्थ्य और तालमेल पर विशेष नजर थी। यह भी बता दें कि चीतों के सफलतापूर्वक शिकार की खबर मिलते ही कूनो राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन की चिंताएं दूर हुई हैं।