spot_img

दुनिया में पहली बार 21 दिन की बच्ची के पेट से निकाले गए आठ अविकसित भ्रूण

HomeNATIONALदुनिया में पहली बार 21 दिन की बच्ची के पेट से निकाले...

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एक अस्पताल में 21 दिन की नवजात बच्ची के पेट से आठ भ्रूण (EIGHT EMBROYS) निकाले गए। डॉक्टरों ने इसे दुुनिया का पहला मामला बताया है। हालांकि इससे पहले भी नवजात बच्चों में भ्रूण के मामले सामने आए हैं, लेकिन एक साथ आठ भ्रूण पहली बार मिले हैं।

बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। सीटी स्कैन के बाद लगा कि उसके पेट में ट्यूमर है, लेकिन जब ऑपरेशन हुआ तो उसके पेट में आठ अविकसित भ्रूण देखकर डॉक्टर दंग रह गए। मेडिकल में इसे ‘फीट्स इन फीटू’ कहा जाता है। दुनियाभर में अब तक नवजात बच्चों में भ्रूण के करीब 200 मामले सामने आए हैं। इनमें 10 मामले भारत में दर्ज किए गए हैं।

भैयाजी ये भी देखें : गुजरात चुनाव: भाजपा के अभेद्य किले में रणभेरी, कांग्रेस-आप के लिए कड़ी परीक्षा

डॉक्टरों ने कहा कि हाइली डिफरेंशिएटेड टेराटोमा ऐसे मामले (EIGHT EMBROYS) का कारण हो सकता है। टेराटोमा दुर्लभ जर्म सेल्स ट्यूमर है, जिसमें बाल, दांत, मांसपेशियों, हड्डी समेत विकसित ऊतक व अंग हो सकते हैं। ये सेल्स बच्चे के अंदर भ्रूण का आकार लेते हैं। यानी जुड़वां बच्चा अपने ही भाई या बहन के पेट में पलता है।

10 लाख बच्चों में से किसी एक में

‘फीट्स इन फीटू’ 10 लाख बच्चों में से किसी एक में होता है। गर्भ (EIGHT EMBROYS) में एक से अधिक बच्चे होने पर यह अवस्था पैदा होती है। हालांकि यह पता नहीं चला है कि टेराटोमा गर्भस्थ बच्चे में पहुंचने के क्या कारण हैं।