spot_img

स्‍थापना दिवस पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा कर शुरू की धान खरीदी

HomeCHHATTISGARHस्‍थापना दिवस पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मां अन्नपूर्णा देवी की...

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (RAIPUR NEWS) ने आज रायपुर जिले के मंदिर हसौद सहकारी समिति केंद्र में मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। मंत्री भगत (Paddy Purchased in CG) ने प्रदेश के किसानों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एमडी मार्कफेड मनोज सोनी सही अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भैयाजी यह भी देखे : घर पर ही बन जाएगा 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड, CM भूपेश ने किया ऐलान

राज्योत्सव के साथ-साथ वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप आज से धान भी बेच सकेंगे। प्रदेश में 2,497 केंद्रों में धान खरीदी होगी। पहले ही दिन के लिए 2,800 क्विंटल धान का टोकन काटा जा चुका है। 110 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य है। इसके लिए 25.72 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें 95 हजार नए किसान हैं। सामान्य धान पर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान पर 2,060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को धन अर्जित करने का अवसर मिलेगा। पिछले वर्ष 24.05 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था।

दिन प्रदेशवासियों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं

आज का दिन प्रदेशवासियों के लिए किसी महापर्व (RAIPUR NEWS)  से कम नहीं है। आज के ही दिन मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। दीपों के उत्सव के बाद राज्योत्सव मनाने के लिए घर-घर दिवाली की तरह ही उत्साह है। सरकारी भवनों को सरकार ने रोशन कर दिया है। मंगलवार सुबह 11 बजे राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यस्तरीय तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस अवसर पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी उद्घाटन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शाम को राज्य अलंकरण समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके मुख्य अतिथि होंगी। आज से ही प्रदेश में धान खरीदी होने से किसानों में भी भारी उत्साह है।

33 अलंकरण पुरस्कार देगी सरकार

संस्कृ ति मंत्री अमरजीत भगत ने महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में राज्य स्थापना दिवस ‘राज्योत्सव 2022″ के राज्य अलंकरण पुरस्कारों के 33 विजेताओं के नामों की घोषणा की। इन्हें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार की शाम सात बजे साइंस कालेज मैदान में सम्मानित किया जाएगा।

आदिवासियों के लिए मंगल उत्सव

राज्योत्सव पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (RAIPUR NEWS)  का शानदार आगाज होगा। यह आदिवासियों के लिए मंगल उत्सव की तरह है। मुख्यमंत्री बघेल लगातार तीसरे वर्ष इस तरह का आयोजन करा रहे हैं। इसमें देश के सभी राज्यों समेत नौ देशों मोजाम्बिक, टोगो, मंगोलिया, रूस, इंडोनेशिया, सर्बिया, न्यूजीलैंड, इजिप्ट और मालदीव के कलाकार शामिल होंगे। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1500 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सौ से अधिक कलाकार तो विदेश से होंगे।