spot_img

62 दिन होगी धान खरीदी, ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कटा सकेंगे टोकन

HomeCHHATTISGARH62 दिन होगी धान खरीदी, ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कटा सकेंगे टोकन

महासमुंद। खरीफ वर्ष 2022-23 में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी (DHAAN KHARIDI) की शुरुआत होगी। इस बार 62 दिन धान की खरीदी होगी। किसान ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी टोकन कटा सकेंगे। इसके लिए टोकन तुंहर हाथ एंड्राइड ऐप बनाया गया है। टोकन कटाने के लिए समितियों की चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर टोकन का काट सकते हैं। किसानों को ऐप से समिति के द्वारा दर्ज किसानों की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी की अपडेट जानकारी मिलेगी। इस ऐप का उपयोग करने के लिए कृषकों को समिति के पंजीयन क्रमांक के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। ऐप में चयनित तिथि के लिए टोकन जारी होने के पहले वर्तमान स्थिति की जानकारी प्रदर्शित होगी। धान की मात्रा प्रविष्ट कर पुष्टि के बाद सुरक्षित करने पर तैयार टोकन का टोकन क्रमांक प्रदर्शित होगी। किसानों को समिति के दैनिक लिमिट के अनुसार ही टोकन जारी किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : फर्जी आधार कार्ड के साथ होटल में मिली उज्बेकिस्तान की 2 युवतियां, पुलिस जांच में जुटी

ऐप (DHAAN KHARIDI) के माध्यम से संबंधित समिति या उपार्जन केंद्र में प्रत्येक दिन की खरीदी क्षमता के 30 प्रतिशत की सीमा तक ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। सीमांत, लघु व दीर्घ किसानों को उनकी पंजीकृत संख्या के अनुपात में टोकन के लिए समान अवसर उपलब्ध होगा। देखा जाए तो हर साल समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए टोकन कटाने के लिए अलसुबह से समितियों में भीड़ लग जाती है। किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन यह व्यवस्था की गई है।

हालांकि, ऑनलाइन टोकन के संबंध में अभी किसानों को जानकारी कम है। प्रचार-प्रसार का अभाव होने से किसानों को ऑनलाइन टोकन के संबंध में जानकारी नहीं है। सहकारी समिति संघ के जयप्रकाश ने बताया कि मोबाइल ऐप लोड कर भी टोकन कटा सकेंगे। ऐसी व्यवस्था इस वर्ष रहेगी। जो किसान आ रहे हैं, उन्हें जानकारी दी जा रही है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी जीएन साहू ने बताया कि ऐप लांच की गई है। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों व्यवस्था रहेगी।

सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाई गई 17 जांच चौकी

धान उपार्जन अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्य एवं अन्य राज्यों से अवैध रूप से राज्य के धान (DHAAN KHARIDI)  उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले अवैध धान परिवहन की रोकथाम एवं कार्यवाही के लिए महासमुंद जिले में 17 जांच चौकी (चेक पोस्ट) बनाए गए है। इन सभी चेकपोस्टों पर खासकर पड़ोसी राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले में बनाई गई सभी जांच चौकियों पर प्रभारी अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।