spot_img

चक्रवात के कारण दिवाली के दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HomeNATIONALचक्रवात के कारण दिवाली के दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी...

दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दीपावली के समय बंगाल में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है। जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है। पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश पहुंचेगा।

बंगाल में होगी बारिश

कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के उप महानिदेशक संजीव बंदोपाध्याय ने कहा कि इस मौसम प्रणाली से गंगेय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 24 और 25 अक्टूबर को कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भैयाजी यह भी देखे: ये है सूबे के सबसे ज़्यादा कमाऊ “C मार्ट” अब तक 1 करोड़ 35 लाख से ज़्यादा की हुई बिक्री

24 से मौसम का मिजाज बदलेगा

झारखंड में 24 अक्तूबर से मौसम (IMD) का मिजाज बदलनेवाला है। आकाश में बादल छाये रह सकते हैं। बारिश का भी पूर्वानुमान है. अगर बारिश हुई, तो अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम होने पर ठंड का एहसास ज्यादा होने लगेगा। मौसम में भी बदलाव होगा।

पांच दिन में चार डिग्री गिरा रांची का पारा

राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही शहर का पारा भी धीरे-धीरे गिरने लगा है। पांच दिन पहले राजधानी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेसि था, जो गिरकर शुक्रवार को 16 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया। न्यूनतम तापमान के लगातार गिरने से सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। हवा में नमी हो गयी है. हालांकि, अधिकतम तापमान अब भी 28 डिग्री सेसि के आसपास ही है।

ओडिशा में भारी बारिश के आसार

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ओडिशा से (IMD) पूरी तरह से लौट चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून के पूरे देश से लौटने के लिहाज से परिस्थितियां बहुत हद तक अनुकूल हैं। हालांकि, ओडिशा से मॉनसून भले ही लौट चुका है लेकिन राज्य में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले संभावित चक्रवात के प्रभाव से 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।