spot_img

Video : हिमाचल में बोली प्रियंका, पहली कैबिनेट में होंगे दो फैसले…भूपेश ने कहा “हमने किया…”

HomeCHHATTISGARHVideo : हिमाचल में बोली प्रियंका, पहली कैबिनेट में होंगे दो फैसले...भूपेश...

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चुनावों की तारीखों का ऐलान आज भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। इस ऐलान के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली में सियासी हुंकार भरी है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 12…

प्रियंका के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सीनियर ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने भी भाजपा पर तगड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने आज सोलन में आयोजित कांग्रेस की “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली” में युवाओं को रोजगार और पुरानी पेंशन को लेकर वादे किए।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं आज यह कहना चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 2 निर्णय होंगे। पहला, 1 लाख सरकारी पद जो खाली हैं वो भरे जाएंगे।

कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा, जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे। दूसरा निर्णय होगा पुरानी पेंशन योजना का। पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा। प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा।

 

इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सीनियर ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने कहा कि “हिमाचल में अगर कांग्रेस ने कहा है कि 10 दिन में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी मतलब होगी। भाजपा आपके जेब से पैसा निकालने का काम करती है जबकि कांग्रेस महिलाओं, गरीबों, किसानों की जेब में पैसा डालने का काम करती है।

भैयाजी ये भी देखें : Video : अभनपुर में कथित आत्महत्या मामलें में परिवार का बड़ा…

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कर्मियों का अधिकार है OPS, लेकिन भाजपा ने उनसे यह अधिकार छीन लिया है। हमने सरकार बनते ही 10 दिनों के अंदर OPS बहाल करने का प्रण लिया है। छत्तीसगढ़, राजस्‍थान और झारखंड की तरह हिमाचल में कांग्रेस ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम बहाल करेगी।