spot_img

शुरू होने वाली है कड़ाके की सर्दी, लेह में सीजन में पहली बार 0 डिग्री तापमान

HomeNATIONALशुरू होने वाली है कड़ाके की सर्दी, लेह में सीजन में पहली...

दिल्ली। भारी बारिश के बाद अब भीषण सर्दी (MAUSAM) के लिए तैयार हो जाइये। ताजा खबर यह है कि पहाड़ों के साथ ही मैदानी राज्यों में ठंड ने असर दिखाना शूरू कर दिया है।

विशेष रूप से लेह जिले के कुछ स्थानों पर रात भर हल्की बर्फबारी के बाद लद्दाख के कुछ हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, लेह में न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। माना जा रहा है कि इसका असर आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों में नजर आएगा। मैदानी राज्यों में बारिश में कमी आने के बाद रात का तापमान तेजी से गिरा है। सर्दियों की शुरुआत को लोग बारिश की विदाई मान रहे हैं।

भैयाजी यह भी देखे: BREAKING: IAS समीर विश्नोई समेत दो कारोबारियों को ED ने किया गिरफ्तार

इस साल ठंड कितनी पड़ेगी

मध्य प्रदेश और इससे सटे राज्यों में सर्दी का सीजन 65 से 80 दिन का (MAUSAM)  माना जाता है। नवंबर में ठंड दस्तक देती है। दिसंबर से बढ़ती है। जनवरी में पीक होता है, हालांकि पिछले सालों से यह ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है।
इस साल के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड ठंड पड़ने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, लगभग 20 दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा और 15 दिन शीतलहर चलेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी

हिमालयी क्षेत्र के कई इलाके पहले से ही बर्फ से ढके हुए हैं। उत्तर और पश्चिम भारत (MAUSAM) में आमतौर पर सर्दी नवंबर में शुरू होती है, लेकिन मौसम में बदलाव और लगातार बारिश के कारण कई हिल स्टेशनों में तापमान में काफी गिरावट आई है और कुछ बर्फ से ढके हुए हैं। अक्टूबर में कई जगहों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। बीती 11 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे पर ताजा हिमपात हुआ था। डीएसपी मनाली ने पर्यटकों को बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रे पर जाने से बचने की सलाह दी थी।