spot_img

मेधावी कल उड़ेंगे हेलीकाप्टर से, 125 टापरों को सीएम बघेल देंगे सम्मान

HomeCHHATTISGARHमेधावी कल उड़ेंगे हेलीकाप्टर से, 125 टापरों को सीएम बघेल देंगे सम्मान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार 10वीं-12वीं के मेधावियों को अनोखे तरीके से सम्मानित किया जाएगा।

स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत पहली बार टापरों को न केवल 1.50 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, बल्कि उनको हेलीकाप्टर की भी सैर कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में 10वीं-12वीं के 125 छात्रों ने टापटेन सूची में जगह बनाई है। इनमें 10वीं के 90 और 12वीं के 35 मेधावी शामिल हैं। इन सभी मेधावियों को मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर की सैर कराई जाएगी।

भैयाजी यह भी देखे: एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर है CM भूपेश बघेल, मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना

आठ अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मेधावियों को हेलीकाप्टर से जायराइड कराने (CM BHUPESH BAGHEL)  का निर्णय लिया गया है। हेलीकाप्टर में एक बार में सात सीट होने के कारण केवल सात विद्यार्थी ही सैर कर पाएंगे। इसलिए सभी 125 मेधावियों को सैर कराने के लिए 18 बार हेलीकाप्टर उड़ेगा। मेधावियों के अभिभावकों से माशिमं ने हस्ताक्षरयुक्त सहमति पत्र मांगा है। लगभग सभी मेधावियों ने हेलीकाप्टर में सैर करने की इच्छा जताई है। प्राचार्यों से आवेदन प्रमाणित करके मेधावियों ने अपनी सहमति दे दी है। सात अक्टूबर को राजधानी के एससीईआरटी शंकर नगर में सभी मेधावी पहुंच जाएंगे। इसके अलावा नौ अक्टूबर की शाम चार बजे मुख्यमंत्री निवास में मेधावियों का सम्मान समारोह रखा गया है।

लैपटाप की मिलेगी राशि

माशिमं 10वीं- 12वीं के मेधावियों अभी तक सवा लाख रुपये प्रोत्साहन राशि (CM BHUPESH BAGHEL)  के रूप में देता रहा है। इस बार सभी विद्यार्थियों को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें लैपटाप की राशि भी शामिल है। माशिमं के सचिव प्रोेफे सर वीके गोयल के मुताबिक विद्यार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार लैपटाप खुद खरीद सकेंगे।