spot_img

महादेव ऐप : 1100 बैंक खातों से 3 माह में 21 करोड़ का ट्रांजेक्शन

HomeCHHATTISGARHमहादेव ऐप : 1100 बैंक खातों से 3 माह में 21 करोड़...

भिलाई। महादेव ऐप व रेड्डी अन्ना ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा (SATTA) का संचालन करने वाले सटोरियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 7 बैंक एकाउंट से एक करोड़ रुपए फ्रीज कराया है। पुलिस के मुताबिक तीन माह में 21 करोड़ रुपए का 1100 बैंक खातों से ट्रांजेक्शन हुआ है। जिसकी पुलिस तफ्तीश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द 30 से 40 करोड़ रुपए और फ्रीज करा दिए जाएंगे।

भैयाजी यह भी देखे: डोकरानी ग्लेशियर में हिमस्खलन, 10 पर्वतारोहियों की जान गई, 31 लापता

जांच में खुलती जा रही परत दर परत काली कमाई

दुर्ग पुलिस ने वर्ष 2021 से महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना ऐप के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। भिलाई नगर, सुपेला स्मृति नगर, छावनी, जामुल और मोहननगर थाना क्षेत्र में महादेव ऐप (SATTA)  से जुड़े गुर्गों को पकड़ा गया। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, चेकबुक, बैक खाते समेत नकदी रकम जब्त किया। जैसे-जैसे पुलिस इस मामले में आगे तफ्तीश करती गई, काली कमाई की परत खुलती गई। पुलिस ने अब तक महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना ऐप से ऑनलाइन सट्टा का कारोबार चलाने वाले 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। 7 बैंक एकाउंट से 1 करोड़ रुपए फ्रीज कराया है। प्रदेश में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

लुक आउट सर्कुलर के लिए पत्राचार

पुलिस ने वर्ष 2021 से महादेव ऐप संचालित (SATTA)  करने वाले सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। देश छोड़कर भागे आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने पत्राचार किया है। फिलहाल मुख्य सरगना पुलिस की पकड़ से बाहर है।