spot_img

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, बोले- खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे

HomeNATIONALदिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का किया...

दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष (CONGRESS PRESIDENT) पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। इस बीच अध्यक्ष पद के रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो गए हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी इस रेस में बने हुए हैं, वे आज नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। इस बीच G-23 ग्रुप के अलग से प्रत्याशी उतरने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। मनीष तिवारी पहले भी चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खुद को इस रेस से बाहर कर लिया है।

भैयाजी यह भी देखे: सूरत से पकड़े गए 25 करोड़ के नकली नोटों में ट्विस्ट, लिखा है- रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया

जीवनभर कांग्रेस के लिए काम किया

दिग्विजय सिंह (CONGRESS PRESIDENT) ने कहा, मैंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया और करता रहूंगा। मैं हमेशा दलित-आदिवासियों और गरीबों के लिए खड़ा रहा, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ लड़ता रहा और गांधी-नेहरू परिवार के लिए मेरी प्रतिबद्धता। ये तीन चीजें हैं, जिनसे मैंने कभी समझौता नहीं किया।

दिग्विजय सिंह ने कहा- चुनाव नहीं लड़ूंगा

मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री के बाद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

मुकाबला खड़गे और थरूर के बीच में- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह इसलिए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे थे, क्योंकि मैदान में कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि ये चुनाव शशि थरूर औऱ मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच में है। शशि थरूर (CONGRESS PRESIDENT) ने कहा कि जब मल्लिकार्जुन खड़गे अपना नामांकन दाखिल करेंगे तब मैं उस पर कुछ कह सकूंगा। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मेरा उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। जब आप किसी दौड़ में हिस्सा लेते हैं तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ दौड़ते हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने से पहले राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वे आज दोपहर में नामांकन भरेंगे।