नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की रेस से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने मीडिया से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इधर दिग्विजय सिंह गुरुवार को केरल से नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे, और अध्यक्ष का नामांकन फार्म लिया है।
भैयाजी ये भी देखें : कुम्हारी नरसंहार पर बोले नेताप्रतिपक्ष चंदेल, “कानून व्यवस्था का आइना”
राजस्थान के मुख्यमंत्री और अब तक कांग्रेस अध्यक्ष पद क तगड़े दावेदार रहे अशोक गहलोत ने कहा कि “मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना (राजस्थान राजनीतिक संकट) के बाद मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।”
मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना (राजस्थान राजनीतिक संकट) के बाद मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है: राजस्थान CM अशोक गहलोत, दिल्ली pic.twitter.com/kqPp7VNyhp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2022
गहलोत ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि “हम कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करते हैं। आने वाले समय में उसके अनुसार निर्णय लिए जाएंगे। मीडिया को देश के मुद्दों को पहचानना चाहिए, लेखकों, पत्रकारों को देशद्रोही कहा जा रहा है और जेल में डाल दिया गया है। हमें उनकी चिंता है।”
गहलोत ने कहा कि “ये हमारी पार्टी की परम्परा आज भी है, 50 साल से देख रहा हूं, नबर वन जो होता है वो है कांग्रेस प्रेसिडेंट, इंदिरा जी के वक्त से मैं देख रहा हूं, राजीव जी के वक्त से मैं देख रहा हूं, चाहे नरसिम्हा राव जी थे, सोनिया गांधी जी कांग्रेस प्रेसिडेंट हैं, हमेशा कांग्रेस के अंदर डिसिप्लिन है।”
दिग्विजय सिंह ने लिया नामांकन
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जहां एक तरफ शशि थरूर ने नामांकन पत्र लिया है तो वहीं अब पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी नामांकन पत्र लिया हैं। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के दिल्ली में मौजूद न होने के कारण वह शुक्रवार को नामांकन पत्र भरेंगे।
मैं आज अपना नामांकन फॉर्म(कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए) लेने आया हूं और संभवत: कल भरूंगा: म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, दिल्ली pic.twitter.com/3z02WE2fb4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2022
नामांकन फॉर्म लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैं शुक्रवार को नामांकन पत्र भर लूंगा और यह मैं अपने निजी फैसले पर से कर रहा हूं, आलाकमान की तरफ से ऐसा करने के लिए मुझे कोई इशारा नहीं किया है। दिग्विजय सिंह ने नामांकन पत्र की दस कॉपी ली है। उधर शशि थरूर भी 30 सितंबर को नामांकन पत्र भरेंगे।
17 को मतदान और 19 अक्टूबर को परिणाम
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। यानी जो भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है वह पर्चा दाखिल कर सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण इस मतदान की देखरेख करेगा।
भैयाजी ये भी देखें : धान खरीदी की तैयारी पर कलेक्टर ने ली बैठक, कहा-लापरवाही पर…
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रखी गई है। वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे, वोटिंग तभी होगी जब दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। अगर एक प्रत्याशी खड़ा होता है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाएगा।