spot_img

राजस्थान पर फैसले का दिन, सोनिया से मिले वेणुगोपाल

HomeNATIONALराजस्थान पर फैसले का दिन, सोनिया से मिले वेणुगोपाल

दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी संकट का केंद्र अब दिल्ली बन गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। अशोक गहलोत आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (SONIYA GANDHI) से मुलाकात करेंगे। वहीं, गुरुवार को सचिन पायलट की प्रियंका गांधी के साथ बैठक होने की चर्चा थी। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वे कांग्रेस दफ्तर जाएंगे। यहां वे अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। वे कल नामांकन भर सकते हैं।

सोनिया गांधी से मिलने पहुचे वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास (SONIYA GANDHI)  10 जनपथ पहुंचे हैं। उधर, दिग्विजय सिंह के घर भी हलचल बढ़ गई है। चिदंबरम उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं।

भैयाजी यह भी देखे: सूबे के ज्यादातर जलाशय लबालब, सौ फीसद भरा सिकासार, खारंग और मनियारी बांध

दिग्विजय कल भरेंगे पर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। पहले चर्चा थी कि अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा शशि थरूर और मनीष तिवारी के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। वहीं, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी इस चुनावी जंग में उतरने जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह के मैदान में उतरने के बाद अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ते हैं, या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

एंटनी ने की सोनिया से मुलाकात

गहलोत से पहले एंटनी की सोनिया से मुलाकात राजस्थान में सियासी खींचतान (SONIYA GANDHI)  और विधायकों के तेवर दिखाने के बाद अशोक गहलोत पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं उनके पहुंचने से पहले कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति के प्रमुख एके एंटनी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। एके एंटनी ने सोनिया गांधी से हुई मुलाकात को लेकर कहा है कि हमने पार्टी और राजनीतिक मामलों को लेकर चर्चा की। एके एंटनी से पवन बंसल ने भी मुलाकात की है।

क्या राजस्थान संकट का निकलेगा हल?

सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी से गहलोत की मुलाकात के बाद राजस्थान की समस्या को कोई स्थायी समाधान निकल सकता है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पहुंचने के बाद गहलोत के तेवर काफी नरम दिखे। अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारे दिल में जो नंबर वन होता है, हम उसकी अगुवाई में काम करते हैं। हम आगे भी सोनिया गांधी के नेतृत्व में एकजुट रहेंगे। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा अनुशासन रहा है।