spot_img

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम की 50 किलोमीटर रोज की पदयात्रा आज से

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम की 50 किलोमीटर रोज की पदयात्रा आज...

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (MOHAN MARKAM) कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक की पदयात्रा पर सोमवार सुबह निकल रहे हैं। मरकाम रोजाना 50 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

भैयाजी यह भी देखे: मुख्यमंत्री भूपेश आज मां बम्लेश्वरी पहुंचकर करेंगे दर्शन

वहां मां दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद यात्रा समाप्त होगी। पदयात्रा (MOHAN MARKAM) के दौरान मरकाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मरकाम की यात्रा को लेकर प्रदेश का राजनीतिक पारा भी चढ़ा हुआ है। भाजपा लगातार आक्रामक होकर मरकाम की यात्रा पर निशाना साध रही है।