spot_img

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHBILASPURइंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे है, ताजा मामला बिलासपुर (BILASPUR NEWS) से सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने वाले कलेक्ट्रेट कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करीब साल भर पहले इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती की और फिर गिफ्ट देने के बहाने नाबालिग को अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, आरोपी अनिरुद्ध राजपूत (31) मुंगेली जिले का रहने वाला है। वह कलेक्टोरेट में कंप्यूटर ऑपरेटर है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के गवर्नमेंट क्वार्टर में रहता है। उसी मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग लड़की को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। बच्ची 7वीं में पढ़ती थी। जून 2021 में उसने लड़की को गिफ्ट देने के बहाने बुलाया और अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

भैयाजी ये भी देखें : BREAKING: जगुआर शोरूम के पीछे मिला युवक का शव

आरोपी ने लड़की को डरा-धमका कर किसी को बताने पर जान से मारने (BILASPUR NEWS)  की धमकी भी दी थी। इस डर से लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी अनिरुद्ध उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज करता था और उसे परेशान करने लगा था। आरोपी की इन हरकतों से लड़की तंग आने के बाद भी वो अपने परिजनों को कुछ नहीं बात पा रही थी। लड़की को परेशान देखकर जब परिजनों ने उसका मोबाइल चेक किया तो उनको आरोपी के हरकतों की जानकारी हुई।

शिरडी में छिपा था आरोपी

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस उसके परिजन और करीबियों (BILASPUR NEWS) के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले ही आरोपी ने महाराष्ट्र के शिरडी से कॉल किया था। पुलिस ने नंबर ट्रैस करके उसका पता लगा लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी युवक एक माह से शिरडी में छिपा था। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।