spot_img

जनता कांग्रेस के 3 विधायक शामिल होना चाहते है कांग्रेस में: मंत्री जयसिंह

HomeCHHATTISGARHजनता कांग्रेस के 3 विधायक शामिल होना चाहते है कांग्रेस में:...

रायपुर। मरवाही उप चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में दल बदल का खेल जारी है। मरवाही चुनावी गलियारे में हर दिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही है। राजनैतिक गलियारे में चर्चा तेज है, कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन विधायक कांग्रेस में शामिल होना चाहते है।

मंत्री जय सिंह अग्रवाल (MLA JAI SINGH AGARWAL) राजनैतिक गलियारे की इस चर्चा पर बयान देकर हवा को तेज कर दिया। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दावा किया है, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 4 विधायकों में से 3 विधायक कांग्रेस पदाधिकारियों के संपर्क में है।

जनता कांग्रेस के विधायकों को कांग्रेस ज्वाइन कराना है या नहीं? इस बात का निर्णय हाईकमान द्वारा लेने की बात मंत्री अग्रवाल(MLA JAI SINGH AGARWAL)  ने कही है। आपको बता दे कि विधायक रेणु जोगी को मिलकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 4 विधायक है। 4 विधायकों में से 3 विधायक कांग्रेस के आला नेताओं से संपर्क कर रहे है, इस चर्चा से राजनैतिक गलियारा गर्म है।

सेक्टर प्रभारी हो चुके शामिल

आपको बता दे कि जनता कांग्रेस के सेक्टर प्रभार शिव राठौर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को कांग्रेस का दामन थामा है। जनता कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मंत्री जयसिंह अग्रवाल (MLA JAI SINGH AGARWAL) ने कांग्रेस की शपथ दिलाई है। मरवाही के उप चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और भाजपा दोनो का झटका दिया है।