spot_img

पर्यटन के क्षेत्र में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र को अब मिलेगा बढ़ावा

HomeCHHATTISGARHपर्यटन के क्षेत्र में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र को अब मिलेगा...

मैनपुर। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र पूरे देश में राजकीय पशु वनभैसों (MAINPUR NEWS) के नाम से विख्यात है। अब उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र को पर्यटन के मामले में भी प्रदेश व देश में जाना जाएगा। तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 25 किमी दूर टाइगर रिजर्व के सोंढूर जलाशय में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नौका विहार का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सिहावा विधायक व मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, धमतरी जिले के कलेक्टर पी. एस. एल्मा, मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी छत्तीसगढ़ शासन एस. के. पैकरा, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन, एसडीओ बी. के. लकड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे।

भैयाजी ये भी देखें : इंजीनियरिंग कॉउंसलिंग: पहले चरण में 3806 सीटें अलॉट

डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। अब उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सोंढूर जलाशय में नौका विहार  (MAINPUR NEWS) का शुभारंभ हो जाने से पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी। साथ ही इस क्षेत्र का और तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा वन क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों के जीवन स्तर ऊपर करने कई योजनाएं संचालित की जा रही है। पहले मात्र 7 प्रकार के वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर होती थी। कांग्रेस सरकार बनने के बाद 60 से भी अधिक वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने कहा सोंढूर जलाशय में नौका विहार के शुभारंभ होने से निश्वित रूप से इसका बेहतर लाभ मिलेगा।

भैयाजी ये भी देखें : चीन के वैज्ञानिकों का कारनामा, आर्कटिक भेड़िए का पहला क्लोन बनाया

उपनिदेशक वरूण जैन ने बताया यह क्षेत्र टाइगर रिजर्व जंगल (MAINPUR NEWS)  में होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को जीविका उपार्जन की समस्या होती है। सोंढूर जलाशय क्षेत्र के ऐसे मछुआरे जो मत्स्याखेट करके अपनी जीविका चलाते हैं उन्हें रोजगार के नए अवसर से जोड़ते हुए जलाशय में पैडलबोड का संचालन किया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय युवाओं को अतिरिक्त आय मुहैया होगी। साथ ही सैलानी इको फ्रेंडली पार्क का भी लुत्फ उ ठा सकेंगे। मोटरबोड के संचालन से मेचका, बरपदर, बेलरबाहरा सहित आसपास के ग्रामो के युवाओं को रोजगार मिलेगा।