spot_img

बड़ी ख़बर : कांग्रेस के पूर्व विधायक और जनता कांग्रेस के बागी नेता भाजपा में होंगे शामिल

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : कांग्रेस के पूर्व विधायक और जनता कांग्रेस के बागी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले ही सियासी दलों में आने-जाने का दौर शुरू हो चुका है। इसमें भारतीय जनता पार्टी में आज कांग्रेस के कई पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष जैसे नेता भाजपा का दामन थामने वाले है।

भैयाजी ये भी देखें : दिसंबर से जनवरी तक होगा अखिल भारतीय बागबाहरा कबड्डी प्रतियोगिता का…

वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से भी सैकड़ों कार्यकर्ता और विधायक प्रत्याशी रह चुके नेता भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का दामन छोड़कर सारंगढ़ के पूर्व विधायक कुमारी कामदा जोल्हे, बालोद से पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, बसना से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे संपत अग्रवाल भाजपा में शामिल होंगे।

भैयाजी ये भी देखें : भेंट मुलाक़ात : केवल केंचुआ पालने से ही सच हो गए…

वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से मनेंद्रगढ़ के के लखन श्रीवास्तव जो विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी भी रहे है, वो भी भारतीय जनता पार्टी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हो रहे है।