spot_img

भाजपा अध्यक्ष साव ने CM को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर से धान खरीदी करने की रखी मांग

HomeCHHATTISGARHभाजपा अध्यक्ष साव ने CM को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर से धान...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक पत्र लिखा है। पत्र में अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग रखी है।

भैयाजी ये भी देखें : WRS में इस बार रामायण के सीताराम होंगे शामिल, 102 फीट…

भाजपा अध्यक्ष साव ने इस संबंध में अपने पत्र में लिखा है कि “भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के हित में आपसे आग्रह पूर्वक मांग करती है कि 01 नवंबर से धान खरीदी आरंभ करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी करें।”

उन्होंने आगे लिखा “छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर तक धान पक कर, कटकर तैयार हो जायेगी। किसान बमुश्किल एक पखवाड़े तक रुक सकते हैं। इसलिए 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की जाना चाहिए।

देर से खरीदी शुरू होने पर किसान समर्थन मूल्य से 5 से 6 सौ रुपये प्रति क्विंटल कम कीमत पर धान बेचने विवश हो जाता है क्योंकि उसे धान कटाई, मिंजाई का पैसा देना होता है। लेनदार उसके सिर पर खड़े हो जाते हैं। किसान को भारी नुकसान से बचाने 01 नवंबर से खरीदी शुरू की जानी चाहिए।”

आप भी ये अनुभव करते रहे है-साव

भाजपा अध्यक्ष ने सीएम भूपेश को उनके पुराने पत्राचारों का हवाला देते हुए अपने पत्र में लिखा है कि “हम आपको स्मरण कराना चाहते हैं कि आप पूर्व में ऐसा अनुभव करते रहे हैं कि 01 नवंबर से धान खरीदी होना चाहिए। आप पूर्व में इसकी मांग करते रहे हैं।अब विगत 4 वर्षों से आप शासन का संचालन कर रहे हैं, अब आपके पास अधिकार है। आप चाहे तो यह व्यवस्था लागू कर सकते है।

बारदाने की व्यवस्था पर भी दिया ज़ोर

साव ने कहा कि पिछले वर्ष यदि 01 नवंबर से धान खरीदी की मांग आपने स्वीकार कर ली होती तो किसानों का धान सही समय पर समर्थन मूल्य में खरीदा जा सकता था और किसानों की फसल पानी में बर्बाद होने से बच सकती थी। भविष्य में किसान बर्बाद न हों, इसके लिए 01 नवंबर से धान खरीदी आरंभ करने की नितांत आवश्यकता है।

भैयाजी ये भी देखें : मैटलैब सॉफ़्टवेयर पर हुआ वर्कशॉप, डाटा एनालिसिस और तकनीकों पर हुई…

महोदय, आप निर्बाध धान खरीदी के लिए बारदाना का प्रबंध करने का कष्ट करें। अभी डेढ़ माह का समय शेष है। सभी तैयारियां सुनिश्चित करने यह समय पर्याप्त है। महोदय, आपसे आग्रह है कि अन्नदाता किसान को नुकसान से बचाने की 01 नवंबर से धान खरीदी शुरू करें।